युवक की गोली मारकर हत्या, कार में बंद मिला शव
अंबिकापुर के युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव चठिरमा जंगल में उसी की कार में मिला है। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मनेंद्रगढ़ रोड स्थित अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल शाम को घर से कार से निकला था।
अंबिकापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, कार में बंद मिला शव
उसका फोन अचानक बंद हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। देर रात स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल के साथ एक युवक भी था।
युवक पहले युवा व्यवसायी के यहां ही काम करता था। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चठिरमा जंगल में युवक की लाश उसी के कार में शव होने की जानकारी दी। तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। कार की ड्राईविंग सीट पर ही युवक की लाश पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में दुकान के पूर्व कर्मचारी द्वारा ही हत्या की जानकारी दी है।
अभी पुलिस टीम घटनास्थल पर ही है। कार का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया है। शरीर में एक गोली भी मिली है। संदेही द्वारा युवा व्यवसायी का सोने का चैन, दो अंगूठी और नकदी रकम ले जाने की जानकारी दी गई है। संदेही ने यह भी बताया कि युवा व्यवसायी ने ही उसे कार में बैठाया था।
किसी की हत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बदले बड़ी राशि और सोना देने की बात कही थी। घटनास्थल पर युवा व्यवसायी ने ही बैग से हथियार निकाला और खुद की सुपारी देने की बात कह पेट पर गोली चला दी। तब संदेही द्वारा दूसरी गोली मारने की जानकारी सामने आई है। हालांकि संदेही के प्रारंभिक बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप