लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक करना है। लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और ऊर्जा स्टोरेज जैसे कई जरूरी कार्य करता है।क्या आप जानते हैं कि कई बार लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सावधान हो जाएं और उन चीजों से दूरी बनाएं, जो हमारे लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उन चार बड़ी आदतों के बारे में, जो आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो सकती हैं।
1. पैक्ड स्नैक्स
पैक्ड स्नैक्स जैसे चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा नमक होता है। ये धीरे-धीरे लिवर में फैट जमा करते हैं और उसकी कार्यक्षमता को कम कर देते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, ये शरीर में सूजन (इन्फ्लेमेशन) भी बढ़ाते हैं।
2. शराब का अधिक सेवन
अत्यधिक शराब पीना लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जब आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर उसे तोड़ने (मेटाबोलाइज) में जुट जाता है और इस प्रक्रिया में टॉक्सिन्स बनते हैं। ये टॉक्सिन्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक शराब पीने से शरीर को काफी दिक्कतें होती हैं।
3. पैनकिलर दवाइयां
बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। खासकर बुखार या सिरदर्द जैसी दवाओं का ओवरडोज लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोग छोटी-छोटी परेशानी में भी दवा ले लेते हैं, जिससे लिवर पर टॉक्सिक प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम हो जाती है।
4. ज्यादा तला-भुना खाना
डीप फ्राइड और ऑयली फूड पचाने में लिवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट्स लिवर में जमा होकर उसे कमजोर बना देते हैं। लगातार तला-भुना खाना खाने से वजन बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह आदत लंबे समय में फैटी लिवर और मेटाबॉलिक समस्याओं को जन्म देती है।
बचाव के उपाय
- संतुलित आहार लें
- रोजाना व्यायाम करें
- शराब और धूम्रपान से दूरी रखें
- नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार