हानिया आमिर को क्यों मिली 'एक धर्म चुन लो' की सलाह
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के पाकिस्तान के साथ-साथ हिंदुस्तान में भी लाखों चाहने वाले हैं। उनकी पॉपुलैरिटी दोनों ही देशों में तेजी से बढ़ रही है। भारतीय सिंगर्स के साथ भी हानिया आमिर की दोस्ती बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं, हानिया आमिर भी अपने इंडियन और पाकिस्तानी फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसके बाद सभी इंडियंस तो खुश हो गए, लेकिन पाकिस्तान के लोग हानिया से कुछ खफा नजर आ रहे हैं।
हानिया आमिर के एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। एक्ट्रेस को लोग अब इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की धमकियां दे रहे हैं। हानिया आमिर की कुछ तस्वीरों से उनके यूजर्स को आपत्ति है। अब हानिया आमिर ने ऐसा क्या पोस्ट किया है? जो लोगों को इतना परेशान कर रहा है चलिए जानते हैं। दरअसल, ये पोस्ट 3 दिन पुराना है, जिस पर अभी तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।
हानिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और अपने दोस्तों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें हानिया और उनकी दोस्त बिंदी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। हानिया के माथे पर बिंदी देखकर अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, पाकिस्तान में महिलाओं का बिंदी लगाना काफी कंट्रोवर्शियल हो जाता है। ऊपर से हानिया ने लोगों को होली की बधाई भी दे दी। बस फिर क्या था? हानिया आमिर से लोग नाराज हो गए हैं। उनके कमेंट सेक्शन में फैंस ने नाराजगी जताई है और उनसे कई सवाल भी किए हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘रमजान में ये सब हानिया?’ एक शख्स ने लिखा, ‘मैच्योरिटी ये अहसास करने में है.. वो इंडियन ऑडियंस के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही हैं।’ एक यूजर ने सवाल किया, ‘ये बिंदी लगानी जरूरी थी? एक यूजर ने लिखा, ‘कभी जुमा मुबारक कहा है? होली तो बहुत याद है।’ एक फैन ने तो हानिया को ये भी कह दिया, ‘एक धर्म चुन लो।’ वहीं, ज्यादातर लोग हानिया को कमेंट करते हुए बता रहे हैं कि वो उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव