हुक्का पीते हुए एमएस धोनी का वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने किया ट्रोल कहा-
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी हुक्का पी रहे हैं। वीडियो में दिखा कि धोनी ने पाइप से धुंआ खींचा और फिर सामने व बाएं तरफ धुआं छोड़ा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब और कहां का है।
एमएस धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों, लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय के लिए दुबई में परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे। यहां पर धोनी ने ऋषभ पंत, परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी और नए साल का जश्न मनाया था।
धोनी का हुक्का पीते हुए वीडियो हुआ वायरल
अब धोनी के पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी को एक पाइप से धुआं खिंचाते और छोड़ते हुए देखे जा सकता है। यह साफ नहीं है कि वह हुक्का है या कुछ और। हालांकि, कई फैंस ने इसे लेकर धोनी को ट्रोल किया। फैंस का कहना है कि धोनी का हुक्का पीना सही नहीं है। वह युवाओं के आदर्श हैं।
फ्लेवर हुक्का के शौकीन हैं धोनी
धोनी के हुक्का पीने को लेकर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए। कुछ फैंस का कहना है कि धोनी फ्लेवर हुक्का पी रहे थे जो कि हानिकारक नहीं है। फैंस ने कहा कि धोनी पहले भी यह बता चुके हैं कि वह फ्लेवर हुक्का पीते हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे धोनी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी आईपीएल खेलते हैं। साल 2023 में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी का खिताब जीता। ऐसा मना जा रहा था कि वह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन उन्होंने 2024 में भी खेलने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई