कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी
कुवैत की इमारत में लगी आग में 49 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 45 भारतीय थे। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने घायल भारतीयों के इलाज को सुनिश्चित करने के प्रयास में अद्भुत भूमिका निभाई। राज्य मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने एक दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इस हादसे में मरने वालों के शव को लेने के लिए वह कोच्चि एयरपोर्ट पर हैं।
एयरपोर्ट पर की गई व्यवस्था
केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने बताया कि 23 मलयाली, सात तमिल और कर्नाटक के एक व्यक्ति के शव को कोच्चि एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। बाकी के शव को विमान से दिल्ली भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर शव के सार्वजनिक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है। इसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।के. राजन ने आगे बताया कि शव को तमिलनाडु ले जाने के लिए अगर और एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग इसकी व्यवस्था करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमने प्रत्येक एंबुलेंस के लिए पायलट वाहन का भी इंतजाम किया है।" केरल के राजस्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और अन्य राज्य मंत्री भी एयरपोर्ट पर आएंगे।

Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?