फिल्म 'पुष्पा 2' ने दो हजार करोड़ क्लब में ली एंट्री
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई है। फिल्म अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। यूं तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन इन सबके बाद भी यह महज 16 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। आइए इसकी लेटेस्ट कमाई के आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
'पुष्पा 2' ने अपनी दस्तक के साथ ही साफ कर दिया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर रूल करने आई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 175 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। वहीं, यह एक सप्ताह के भीतर ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 725.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। 'पुष्पा 2' सबसे तेज 200 करोड़, 300 करोड़, 400 करोड़ और 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी और तबसे ये सिलसिला लगातार जारी है।
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 63.52 फीसदी की गिरावट के साथ 264.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को इसने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह यह 1004.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हजार करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई।
ये तो 'पुष्पा 2' का ओवरऑल भारतीय कलेक्शन है। अगर अलग-अलग आंकड़ों की बात की जाए तो फिल्म ने तेलुगु में अब तक 297.8 करोड़ और हिंदी में 632.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तमिल में इसकी अब तक की कमाई महज 52.8 करोड़ रुपये रही है।
कन्नड़ भाषा में इसका 16 दिन का कुल कलेक्शन 7.16 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, मलयालम भाषा से इसने अपने खाते में 13.99 करोड़ रुपये जोड़े हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड भी पुष्पा राज का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही क्रिसमस के अवसर पर इसकी कमाई में उछाल आने की संभावना है।

ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के