'छावा' की जोरदार ओपनिंग, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा फिल्म आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मराठी साम्राज्य में संभाजी का क्या योगदान था, इसकी झलक विक्की कौशल की फिल्म छावा में बखूबी दिखाया गया है। मगर जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इस पर काफी विवाद हुआ।
कभी छावा के गाने पर विवाद हुआ तो कभी फिल्म के कुछ सीन्स पर CBFC की कैंची चली। लोग बस इस बात पर आपत्ति जता रहे थे कि कहीं संभाजी की कहानी के साथ छेड़छाड़ न की जाए। फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के मन से यह सवाल भी हट गया और यह आते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म के पहले दिन का बिजनेस शानदार रहा।
छा गई छावा
छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। यूं तो विक्की ने उरी, राजी, सैम बहादुर और जरा हटके जरा बचके जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन छावा शायद उनकी किस्मत को बदल देगी। यह हम नहीं बल्कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहे हैं।
दुनियाभर में छावा ने किया इतना बिजनेस
छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा बड़ी ओपनिंग की है। हालांकि, विदेशों में भी छावा ने धूम मचा दी है। मेकर्स ने छावा के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है जिसके मुताबिक विक्की कौशल की मूवी ने पहले ही दिन हाफ सेंचुरी मार दी है। फिल्म्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये बटोरने वाली छावा ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
पोस्ट के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "ये छावा की दहाड़ है। असली राजा की तरह दहाड़ा है। किसी ऐतिहासिक हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग।"
छावा का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विदेशों में तो छावा ने धूम मचाई है, भारत में भी इसका दम खूब दिखा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा ने पहले ही दिन 33.1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है।
छावा की स्टार कास्ट
लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई बनी हैं। वहीं, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त का भी फिल्म में अहम किरदार है।

लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग की सफाई, मीडिया को दी गई अधूरी जानकारी
‘औकात’ बयान पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन