स्पेन का पुराना कैनफ्रैंक रेलवे स्टेशन
नई दिल्ली। स्पेन और फ्रांस के बॉर्डर पर स्थित कैनफ्रैंक रेलवे स्टेशन कभी यूरोप का सबसे खास रेलवे स्टेशन हुआ करता था। जो 1928 में बनाया गया था। ये इतना बड़ा था कि इसे टाइटैनिक ऑफ द माउंटेन्स कहा जाता था। समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर यह रेलवे स्टेशन स्थित है। यह रेलवे स्टेशन द्वितीय विश्व युद्ध का भी साक्षी रहा है। 1970 में एक ट्रेन एक्सीडेंट के बाद यह स्टेशन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे एक शानदार होटल में तब्दील किया जा रहा है।
100 साल से भी पुराने इस रेलवे स्टेशन को होटल में बदलने के बाद अब इसमें स्विमिंग पूल, स्पा, रेस्तरां जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही 200 सीट कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया गया है। 140 से ज्यादा बेडरूम्स हैं। वहीं इसमें आप रेलवे स्टेशन से जुड़ी चीज़ों का म्यूजियम भी देख पाएंगे।
इस प्रोजेक्ट का बिल्डिंग वर्क तो 2022 में पूरा हो चुका है, लेकिन पूरी तरह से तैयार होने में 2026 तक का वक्त लग सकता है। इस होटल में मौजूद स्टाफ की यूनिफॉर्म को लेकर भी काफी अलग प्लानिंग है। होटल के निर्माण के साथ ही इस जगह की विरासत को बचाए रखने का भी प्रयास किया जा रहा है।
इकोनॉमी बढ़ाने में करेगा मदद
- इस शानदार होटल की पहली मंजिल पर लाइब्रेरी, वेलनेस स्पा, फिटनेस एरिया और गर्म पानी के पूल बनाए गए हैं।
- होटल का रिसेप्शन एरिया रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक लॉबी में बनाया गया है।
- इस होटल के बनने के बाद से यहां की इकोनॉमी में भी बढ़त हुई है।
इसलिए है खास
इस रेलवे स्टेशन को होटल में बदलने का काम कई सालों से चल रहा है। स्पेन के बर्सेलो होटल ग्रूप ने इसे फाइव स्टार होटल में बदल दिया है। जब कभी स्पेन जाएं, एक बार इस होटल में रूकने का आनंद जरूर लें।

पुतिन का सख्त संदेश? पाकिस्तान के PM शहबाज़ शरीफ को मीटिंग से पहले कराया 40 मिनट इंतजार
मंत्री प्रतिमा बागरी को बीजेपी का नोटिस, भाई के गांजा तस्करी मामले में प्रदेश कार्यालय में तलब
आपका इंतज़ार खत्म! CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है खास?
जनता के लाभ पर जोर: CM साय का बड़ा ऐलान: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सीधा फायदा! जानें आपको क्या मिलेगा?
बंगाल चुनाव का विवाद: 1.65 करोड़ SIR फॉर्म्स में गड़बड़ी, आयोग की होगी कार्रवाई
बिलासपुर जियो मार्ट CSA गिरफ्तार, 6 महीने से कर रहा था चोरी
बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन में शामिल हुए अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन की हुई समीक्षा