कांग्रेस सांसदों की बैठक से शशि थरूर रहे गैरहाज़िर, लगातार दूसरी रणनीतिक मीटिंग से दूरी
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में अपने सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में शशि थरुर नहीं पहुंचे।
जानकारी अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल नहीं हुए। यह लगातार दूसरी बार है जबकि शशि थरूर पार्टी की रणनीतिक मीटिंग से अनुपस्थित रहे। इससे पहले 30 नवंबर को भी एक अहम बैठक में उनकी गैरहाज़िरी चर्चा में रही थी। पिछली बैठक के दौरान उठे सवालों पर थरूर ने सफाई दी थी कि वे अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में थे, जिस कारण वे बैठक में नहीं पहुंच पाए। इस बार उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी के भीतर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस बैठक में गैरहाज़िरी को लेकर थरूर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रियता जांचेगी पार्टी
शहडोल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों ने मां और नवजातों को बताया सुरक्षित
‘कैसी हालत हो गई मेरी’ कहकर भावुक हुए मनीष पटेल, रिहाई के बाद सामने आया वीडियो
कांग्रेस प्रदर्शन में आपसी विवाद का वीडियो वायरल, दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे
हत्या की कोशिश के केस में कोर्ट का बड़ा कदम, विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश पर स्थायी वारंट
भोपाल डेयरी मामला: गोवंश के अवशेष मिलने पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, कार्रवाई का भरोसा
CEC ज्ञानेश कुमार पर खतरे की आशंका, Z+ से भी कड़ा सुरक्षा घेरा