महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड में 150 करोड़ रुपये फ्रॉड
मुंबई । महिंद्रा ग्रुप की फाइनेंस कंपनी महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड में 150 करोड़ रुपये फ्रॉड पकड़ा गया है। ये फ्रॉड कंपनी की नॉर्थ ईस्ट रीजन की शाखा में हुआ है। फ्रॉड सामने आने के बाद कंपनी ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे टाल दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक को भी टाल दिया है।
महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज की ओर से जानकारी में कहा गया कि मार्च 2024 की तिमाही के नतीजे जो कि 23 अप्रैल को घोषित होने थे। उन्हें टाला जा रहा है। साथ ही मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक भी फिलहाल नहीं होगी।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि कंपनी की नॉर्थ ईस्ट शाखा में रिटेल वाहन लोन से जुड़ा एक मामला पकड़ा गया है। कंपनी द्वारा वितरित रिटेल वाहन लोन के संबंध में धोखाधड़ी में केवाईसी दस्तावेजों की जालसाजी शामिल थी, जिससे कंपनी के धन का गबन हुआ। फिलहाल कंपनी इस मामले की जांच कर रही है। इस फ्रॉड का अनुमानित आकार 150 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
कंपनी की ओर से कहा गया कि मामले सामने के कारण कंपनी द्वारा 23 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले चौथी तिमाही के नतीजे टाले जा रहे हैं। साथ ही इस दिन होने वाली बोर्ड बैठक को भी फिलहाल के लिए टाला जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी