रिंकू सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए जड़ा अर्धशतक
रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू मैचों में भी अच्छा परफॉर्म किया है. रिंकू फॉर्म में हैं और जहां भी खेल रहे हैं, कमाल ही कर रहे हैं. रिंकू रणजी ट्रॉफी 2023-24 में उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने केरल के खिलाफ एक मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. रिंकू की इस पारी की वजह से यूपी की टीम ने 5 विकेट के नुकसान के साथ 244 रन बना लिए हैं.
उत्तर प्रदेश ने 64 ओवरों के बाद 5 विकेट के नुकसान के साथ 244 रन बना लिए हैं. टीम की शुरुआत खराब रही थी. लेकिन रिंकू ने पारी को संभाल लिया. उन्होंने 103 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 71 रन बनाए हैं. रिंकू की इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. रिंकू से पहली पारी में कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सका. टीम के लिए समर्थ सिंह ओपनिंग करने आए. वे 10 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान आर्यन जुयाल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
यूपी के लिए प्रियम गर्ग ने 44 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 69 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. आकाशदीप नाथ 9 रन बनाकर आउट हुए. समीर रिजवी ने 26 रनों की पारी खेली. रिंकू के साथ विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने 100 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए हैं. वे 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं.
अगर केरल की बात करें तो उसके लिए निधीश, बासिल थम्पी, वैशाख, जलज सक्सेना और श्रेयस गोपाल एक-एक विकेट ले चुके हैं.
बता दें कि रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का केरल के बाद बंगाल से मुकाबला होगा. यह मैच कानपुर में 12 जनवरी से खेला जाएगा. वहीं इसके बाद बिहार और यूपी का मुकाबला होगा. यह मैच मेरठ में आयोजित होगा.

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई