Realme ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, जाने इसके फीचर्स
Realme ने भारत में अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन Realme C65 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन सी-सीरीज का फोन है, जिसे 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Realme C65 5G स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
डिस्प्ले: Realme C65 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: रियलमी के इस फोन MediaTek Dimensity 6300 6nm का प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 GB तक रैम और 6GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। फोन में 128 GB तक की स्टोरेज और microSD का सपोर्ट भी दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: रियलमी का यह फोन Android 14 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस RealmeUI 5.0 पर रन करता है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग: Realme C65 5G स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G NA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग दी गई है।
कैमरा: Realme C65 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 MP का है, जिसके साथ 2 MP का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme C65 5G: कीमत और ऑफर्स
Realme C65 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये की कीमत और दूसरा वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ 11,499 रुपये का है। इन दोनों वेरिएंट पर 500 इंस्टैट बैंक डिस्काउंट दिया गया है।
फोन का टॉप वेरिएंट 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ये स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। फोन की पहली सेल आज शाम 4 बजे से शुरू होगी।

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल