राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला इस देश का सर्वोच्च सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक समर्पण के लिए तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से सम्मानित किया गया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के संबंधों का प्रतिबिंब है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी छह दिवसीय यात्रा पर फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा पर हैं. तिमोर लेस्ते, इस तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा का आखिरी चरण है. राष्ट्रपति की तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारत की ‘एक्ट ईस्ट' नीति को आगे बढ़ाना है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया था सम्मानित
इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया था. इस दौरान राष्ट्रपति ने दोनों देशों के संबंधों की प्रंशसा की थी और कहा था,' भारत एक मजबूत, लचीला और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए फिजी के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है.' यह किसी भारतीय राष्ट्रपति के द्वारा फिजी की पहली यात्रा थी.
तिमोर लेस्ते में स्थापित होगा भारतीय दूतावास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तिमोरे लेस्ते के दौरे से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार जानकारी देते हुए बताया था कि जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास डिली में खोला जाएगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया था कि तिमोर लेस्ते का वाणिज्य दूतावास भी दिल्ली में खोला जाएगा.

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम