प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण प्रक्रिया जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया भी तेज गति से चल रही है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह प्रक्रिया संपन्न हो रही है। अब तक की प्रक्रिया में 13 नगर पालिकाओं को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, तिल्दा नेवरा, कुम्हारी, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा और मनेंद्रगढ़ शामिल हैं। शिवपुरचर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामुल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सरायपाली और बांकीमोंगरा जैसी नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है।
आरक्षण का वर्गीकरण - अनुसूचित जनजाति (ST): 8 सीटें आरक्षित, जिनमें 3 महिलाओं के लिए। अनुसूचित जाति (SC): 6 सीटें आरक्षित, जिनमें 2 महिलाओं के लिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC):13 सीटें आरक्षित, जिनमें 4 महिलाओं के लिए। अनारक्षित सीटें: 27 में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित। प्रदेश में आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय चुनावों की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

गैस संकट के बीच सख्ती, PNG यूजर्स को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन
LPG और PNG: शहरी और ग्रामीण भारत में रसोई गैस की खपत का हाल
मोहन यादव का मास्टर प्लान: खेती, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है
काबुल में हॉस्पिटल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 की मौत, 250 घायल