एक दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
![](uploads/news/202207/Payal_Rohatgi.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आगरा के होटल जेपी पैलेस में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। उसके बाद सात फेरे लिये। और शादी के बंधन में बंध गए हैं विवाह सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। रिश्तेदारों और मेहमानों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं, जिन्हें फैन्स और सेलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पायल ने कैप्शन में लिखा, 'पाyal ke Sangराम.'
कुछ वक्त पहले ही संग्राम सिंह ने कहा था, ‘कहते हैं कि भाग्य अपना रोल अदा करती है। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था। आगरा में बहुत बड़े- बड़े पुराने सांस्कृतिक मंदिर हैं। हम मंदिर में परिवारवालों की मौजूदगी में शादी करेंगे। आगरा प्यार के प्रतीक के लिए जाना जाता है। इसके बाद हम दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन रखेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के लोगों के लिए भी हम मिठाई और लड्डू भिजवाएंगे।'