पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पीएनएस सिद्दीकी पर हुआ हमला
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पीएनएस सिद्दीकी पर हमला हुआ है। इस नौसैनिक हवाई स्टेशन पर कुछ समय तक गोलीबारी के हुई। वहीं, इस क्षेत्र में कई बम धमाकों की भी सूचना मिली है। बलूचिस्तान पोस्ट के हवाले से यह जानकारी दी है।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी
द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने ली है। मालूम हो कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान प्रांत में चीन के निवेश का लगातार विरोध करती रहती है और चीन और पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों का दोहन करने का भी आरोप लगाती है। BLA ने दावा किया है कि उसके लड़ाके एयरबेस में घुस गए हैं।
हॉस्पिटल में डॉक्टरों को किया गया तैनात
वहीं, हमले के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी केच ने टीचिंग हॉस्पिटल तुरबत में आपातकाल लगा दिया है और सभी डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया है। मालूम हो कि तुरबत में यह हमला बीएलए मजीद ब्रिगेड द्वारा इस सप्ताह का दूसरा और इस साल का तीसरा हमला है।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज