विपक्षी सदस्य ने की गडकरी की तारीफ, लोकसभा स्पीकर ने भी की तारीफ में टिप्पणी
नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार को विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) के एक सदस्य ने देशभर में सड़क और राजमार्ग बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की तो वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की तारीफ करते हुए एक टिप्पणी की। सदन में प्रश्नकाल के दौरान महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना यूबीटी सदस्य संजय जाधव ने गडकरी की तारीफ करते हुए कहा, "वे महाराष्ट्र के ऐसे बेटे हैं जिन्होंने देशभर में सड़कों पर खूब काम किया है।" उन्होंने कहा कि यह एक अभिनव मॉडल है और इस पर सरकार का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है।
गडकरी ने कहा कि पुणे से छत्रपति संभाजीनगर तक की यात्रा में अभी छह से सात घंटे लगते हैं, लेकिन इस मार्ग के बनने के बाद यह दो घंटे में पूरी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री के जवाब के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, "क्या कोई रास्ता बचा है?" जम्मू-कश्मीर की बारामुल्ला संसदीय सीट से सांसद अब्दुल रशीद शेख के पूरक प्रश्न के उत्तर में गडकरी ने कहा कि उत्तरी राज्य में 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है और 105 सुरंगें बनाई जा रही हैं। गडकरी ने कहा कि वहां एशिया की सबसे बड़ी जोजिला सुरंग भी बनाई गई है।
हम बुनियादी ढांचे में पिछड़े राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं: गडकरी
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो बुनियादी ढांचे में पिछड़ गए हैं। अकेले जम्मू-कश्मीर में 2 लाख करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। 105 सुरंगें बनाई जा रही हैं। एशिया की सबसे बड़ी जोजिला सुरंग, जो 12 हजार करोड़ रुपये में बननी थी, वह 5.5 हजार करोड़ रुपये में बन रही है। इसका 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कश्मीर में बीआरओ को भी काफी काम दिया गया है। एनएचआईडीसीएल को कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एनएचआई की तर्ज पर बनाया गया है। जम्मू कश्मीर में 105 सुरंगों पर काम चल रहा है। अकेले जम्मू से श्रीनगर तक 36 सुरंगों पर काम चल रहा है। 22 बनकर तैयार हो चुकी हैं। जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में पहले 9 घंटे लगते थे, जो अब साढ़े तीन घंटे में पूरे हो जाएंगे। कटरा से सीधे दिल्ली 6 घंटे में पहुंच सकेंगे।

टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश
स्व. नंदकुमार कस्तूरी की स्मृति में 15 बच्चों को लैपटॉप, 135 मेधावियों का सम्मान