नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर। जिले में एक नर्स के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदार में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक गाड़ी में नर्स का कार्य कर रही महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट किया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया. मामले में नर्स की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया. वहीं कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नर्स सीएचसी राजपुर में आरएचओ के पद पर पदस्थ है. नर्स की ड्यूटी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में घूम-घूम कर लोगों का इलाज करना है और दवाई का वितरण करना है. इसी कड़ी में यह नर्स ग्राम सेवारी और भदार में दवाई का वितरण कर रही थी तभी ब्रम्हादेव नाम के युवक ने नर्स के साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेन स्नेचिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदातों का खुलासा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार में दुखद घटना, बेटी सुरभि खंडेलवाल नहीं रहीं
होर्मुज में थाई कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमला, 23 क्रू मेंबर सवार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान: 81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा
‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान