छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा इलाके में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। शनिवार सुबह यह एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षा बल ने मौके से एक नक्सली का शव, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है। सुकमा एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जगरगुंडा एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी की पार्टी सर्चिंग पर रवाना हुई थी।
सुरक्षा बल शुक्रवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी पहुंचे। वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20-25 मिनट की फायरिंग में एक नक्सली मारा गया।
मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों को एक नक्सली का शव, पास में एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामग्री मिला। ऑपरेशन में मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ स्थल व आस पास एरिया की सर्चिंग जारी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप