कटनी के डायल-112 हीरोज
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानव जीवन की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए फांसी के फंदे पर लटके एक युवक की समय रहते जान बचाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं समय पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सकीय सहायता से युवक का जीवन सुरक्षित हो सका।
11 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासी सोनू श्रीवास्तव ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली है तथा दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री अनूप सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम ने स्थिति का तत्काल आकलन किया। युवक के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। समय की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना विलंब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहाँ युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
डायल-112 टीम ने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारा, प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एफआरव्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरही पहुँचाया, जहाँ तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। समय पर पुलिस की कार्रवाई एवं चिकित्सकीय सहायता मिलने से युवक की जान बच गई। डायल-112 जवानों की त्वरित, साहसिक एवं संवेदनशील कार्यवाही से एक व्यक्ति का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।
डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में न केवल त्वरित सहायता प्रदान करती है, बल्कि संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ जीवन की रक्षा हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत