ईरान युद्ध नहीं चाहता, केवल आत्मरक्षा कर रहा है: राष्ट्रपति पेजेश्कियन
तेहरान। होर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश किसी भी प्रकार के युद्ध का पक्षधर नहीं है और वर्तमान परिस्थितियों में केवल आत्मरक्षा के तहत ही कदम उठा रहा है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है और न ही भविष्य में ऐसा करने का कोई इरादा है।
राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखना ईरान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच भी ईरान का रुख रक्षात्मक और संयमित रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए प्रयास करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के संघर्ष को टाला जा सके। पेजेश्कियन के अनुसार, ईरान की नीति हमेशा से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और संवाद पर आधारित रही है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति को लेकर लगातार तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। ईरान का कहना है कि वह किसी भी उकसावे का जवाब केवल आत्मरक्षा के तहत ही दे रहा है, न कि आक्रामक नीति के तहत। राष्ट्रपति ने एक बार फिर दोहराया कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव
सिविल सेवा दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग का परचम; 'साधना सप्ताह' में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान।