मप्र-छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में हीटवेव
नई दिल्ली । देश के कुछ राज्यों में तेज गर्मी का असर पडऩे लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 12 राज्यों में हीटवेव (लू) चली। इनमें बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन 12 राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि यहां हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बिहार के कुछ इलाकों में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में जहां तेज गर्मी का अनुमान है, वहीं, 17 राज्य ऐसे भी है, जहां आज बारिश हो सकती है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत