गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में जमीन खरीदी
नई दिल्ली । रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 1,300 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता के साथ एक आवास परियोजना के लिए हैदराबाद में लगभग तीन एकड़ जमीन खरीदी है। पिछले महीने गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 3,500 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 350 करोड़ रुपये में 12.5 एकड़ जमीन खरीदकर हैदराबाद संपत्ति बाजार में प्रवेश किया था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका हैदराबाद में दूसरा भूमि अधिग्रहण है। इस भूमि पर कुल विकास क्षमता लगभग 12 लाख वर्गफुट बिक्री योग्य क्षेत्र है जिसमें मुख्य रूप से प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं। कंपनी को इस आगामी नई परियोजना से 1,300 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने विक्रेता का नाम और इस नए भूमि अधिग्रहण के सौदे का मूल्य नहीं बताया।

सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं