असम के नागांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर
असम के नागांव जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। करीब 30,000 लोग अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी से हातिमुरा तटबंध का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। इसके कारण मध्य असम जिले के कलियाबोर इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।कालियाबोर उप-मंडल क्षेत्र में बाढ़ से 25 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बता दें कि बाढ़ के पानी ने 1099.5 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। कई लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं और अब बाढ़ के पानी के कारण सड़कों और ऊंची जगहों पर शरण ले रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ के कारण उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और कई बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और पीने के पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की तैयारियों का आकलन करने सहित राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरमा ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, 'हम राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। आश्रय, स्वास्थ्य जांच और पर्याप्त भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुझे आश्वासन दिया है कि यदि कोई आवश्यकता होगी, तो केंद्र सरकार तत्काल मदद करेगी।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल