दीपिका पादुकोण टुकड़े टुकड़े गैंग की सदस्य : नरोत्तम मिश्रा
![](uploads/news/202212/03_12_2022-home_minister_narottam_mishra_professor_farhat_khan_2022123_114923.jpg)
इंदौर । मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को टुकड़े टुकड़े गैंग की सदस्य बताया है। उन्होंने कहा कि वह जेएनयू के प्रदर्शन में शामिल हुई थी।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव आए थे। गृह मंत्री ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के कुछ दृश्य आपत्तिजनक दिखाए जाने पर यह बयान दिया। दीपिका ने एक दृश्य में भगवा रंग के कपड़े पहनकर अश्लील प्रदर्शन किया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आखातीज पर भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह की पाश्चात्य फूहड़ता फैल रही है। भारत की महान संस्कृति और मध्यप्रदेश की धरती मे इसको फैलने की इजाजत सरकार नही देगी।