नागदा के झिरनिया में पेड़ पर लटका मिला शव...
उज्जैन जिले के नागदा के ग्राम झिरनिया के पास आज दोपहर को पुलिस ने एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ बरामद किया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों से लापता हुए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंच सके।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को झिरनिया से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित दो खेतों की मेढ़ पर खाकरे के पेड़ पर एक युवक का मृत शरीर लटकता हुआ मिला। चौकीदार की सूचना पर बिरलाग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव की छानबीन की तो उसके पास से गाड़ी की चाबी मिली। युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ऐसे में पुलिस शव का पीएम भी नहीं करा सकी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है। साथ ही मर्ग कायम कर अन्य तरीके से भी उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप