उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने किया सिविल न्यायालय कटघोरा का निरीक्षण
रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा आज अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई उपरांत निरीक्षण हेतु सरगुजा जिला प्रस्थान किये। यात्रा के दौरान उन्होंने सिविल न्यायालय, कटघोरा का भी निरीक्षण किया। सिविल न्यायालय, कटघोरा के अधिवक्ताओं ने उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनसे मुलाकात की।
मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने सिविल न्यायालय में उपस्थित न्यायिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। न्यायालय परिसर व भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्डन को अस्त-व्यस्त देखकर सुसज्जित करने के निर्देश दिये। पीने के पानी के स्थान को भी साफ-सुथरा रखने निर्देशित किया गया।
विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रमण्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित थे।

कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल