सुनेत्रा के नामांकन के बाद छगन भुजबल का छलका दर्द
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल का दुख अब सबके सामने छलक आया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह सांसद बनना चाहते हैं, इसलिए ही उन्होंने नासिक से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं, राज्यसभा में मनोनित होने के लिए भी उत्सुक था।भुजबल उन खबरों पर सवालों का जवाब दे रहे थे, जिनमें दावा किया गया था कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा के लिए नामित किए जाने से नाराज हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या लोकसभा और राज्यसभा के टिकट को लेकर उनके साथ अन्याय हुआ है, ओबीसी नेता ने कहा कि यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए।बारामती लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव हारने के कुछ दिन बाद सुनेत्रा पवार ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को एनसीपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। फरवरी में प्रफुल्ल पटेल के छह साल के कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली थी, इसलिए इसपर उपचुनाव होना है।

Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?