1 जनवरी 2024 से यूपीआई के कई नियमों में हुआ बदलाव..
डॉ. गायत्री✍🏻.....
देश में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट की संख्या में तेजी देखने को मिली है। वर्ष 2016 में यूपीआई लॉन्च हुआ है। यूपीआई के आने के बाद में ऑनलाइन पेमेंट की संख्या में तेजी देखने को मिली है।
यूपीआई का विस्तार करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने कई घोषणा की है। आज से यानी 1 जनवरी 2024 से यूपीआई में कई बदलाव किये गए हैं। इन बदलावों की सूचना आरबीआई ने पिछले महीने में दिसंबर में दे दी थी।
यूपीआई अकाउंट होगा फ्रीज
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने Google Pay, Paytm, PhonePe आदि जैसे पेमेंट ऐप्स और उन अकाउंट को निष्क्रिय करने के लिए कहा जो अकाउंट या आईडी एक साल से अधिक समय से इस्तेमाल नहीं हो रही है। इसका मतलब है कि अगर आप भी एक साल या उससे ज्यादा समय से यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आपका अकाउंट भी निष्क्रिय हो सकता है।
एक दिन में कर सकते हैं इतना भुगतान
अब यूपीआई के जरिये दैनिक भुगतान की सीमा बढ़ा दी गई है। अब एक दिन में धारक 1 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा 8 दिसंबर 2023 में आरबीआई ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई पेमेंट की सीमा को बढ़ा दिया है, अब इसकी भुगतान सीमा 5 लाख रुपये है।
पीपीआई पर देना होगा चार्ज
अब यूपीआई पेमेंट करते समय अगर कोई धारक प्रीपेड भुगतान उपकरणों का इस्तेमाल करता है तो उन्हें 2,000 रुपये से ज्यादा भुगतान पर 1.1 फीसदी का इंटरचेंज शुल्क देना होगा। इसके अलावा यूपीआई के जरिये हो रहे धोखाधड़ी को रोकने के लिए अब कोई धारक किसी नए यूजर को 2,000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करते हैं तो उनके पास 4 घंटे की समय-सीमा होगी। ऐसे में वह 4 घंटे के बीतर आसानी से उसकी शिकायत कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगा यूपीआई एटीएम
देश में यूपीआई को विस्तार करने के लिए आरबीआई ने जापान की कंपनी हिताची से एक साझेदारी की है। इस साझेदारी के अनुसार जल्द ही भारत में यूपीआई एटीएम शुरू होगा। इस एटीएम के जरिये बैंक से कैश विड्रॉ करने का प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा। कैश निकालने के लिए क्यूआर स्कैन करना होगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान: 81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा
‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान
MP उच्च शिक्षा विभाग का फरमान: प्राचार्यों को आवारा कुत्ते भगाने की जिम्मेदारी
राहुल गांधी ‘प्रोपेगेंडा के लीडर’, सदन के नियम तोड़ते हैं: अनुराग ठाकुर
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित, अरुण यादव बोले– जाएंगे सुप्रीम कोर्ट