खड़े ट्रक से टकराई बस, 13 लोगों की मौत
कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक वैन की खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा के बाद बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि बस के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली क्रॉस पर वैन और लॉरी के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 3.45 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, वैन ने सड़क के किनारे खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी। लॉरी हावेरी जिले के ब्यादगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के किनारे खड़ी थी। वैन में कुल 17 लोग सवार थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार घायलों में से दो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन