भाजपा ने लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हिप
नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा-राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस पर समर्थन के लिए सभी सांसद 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहें। रिपोट्र्स के मुताबिक, सरकार राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर सकती है।
जानकारी के अनुसार संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा में शनिवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा. इसे लेकर भाजपा ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है. बता दें कि पिछले महीने की 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य और भव्य आयोजन किया गया था। ये हिंदुओं के लिए 500 साल पुरानी मुराद पूरी होने जैसा था। इसे लेकर संसद में कल यानी 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शाम करीब 5 बजे 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में भाषण देंगे। भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने को कहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और देश में कमजोर विपक्ष के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं होने के दावे पर विपक्ष से यह भी पूछ लिया कि कब तक विभाजन के बारे में सोचते रहेंगे? मैं देख रहा हूं, बहुत लोग चुनाव लडऩे का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है कि बहुत लोग पिछली बार भी सीट बदले, इस बार भी सीट बदलने की फिराक में हैं। एक ही प्रोडेक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई है। पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं। पूरा देश कह रहा है अबकी बार मोदी सरकार। मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता हूं। लेकिन मैं देख रहा हूं कि देश का मिजाज एनडीए को 400 पार कराकर रहेगा और भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हमारा तीसरा कार्यकाल अगले 1000 सालों के लिए मजबूत नींव रखने का काम करेगा। बता दें कि 2019 में भाजपा 436 सीट पर लड़ी थी, 303 सीटों पर जीत मिली थी। 133 सीटों पर चुनाव हार गई थी।

Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य