Bigg Boss 18: घरवालों के रिश्ते हुए कमजोर, अविनाश-विवियन का खत्म हुआ भाईचारा
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले करीब आता देख घरवालों के रंग बदलते नजर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में चुम को घर का नया टाइम गॉड बनाया गया था जिसके बाद राशन को लेकर नया बवाल शुरू हो गया था। अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है।
प्रोमो में विवियन और अविनाश के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिल रही है। इससे पहले ईशा सिंह के साथ भी उनकी बहस होते देखा गया था। दर्शकों को समझ नहीं आ रहा है कि अविनाश आखिर कौन सा नया दांव खेलने वाले हैं। इस प्रोमो में उन्हें शो के लाडले पर जमकर बरसते देखा जा सकता है।
मंगलवार के एपिसोड में देखने को मिला कि चुम ने टाइम गॉड बनने के लिए घर का राशन दांव पर लगा दिया था। इसके बाद, सभी घरवाले चुम पर बुरी तरह बिफर पड़े थे। बिग बॉस चुम से कहते हैं कि वो घर में सारा बचा राशन स्टोर रूम में रख दें। सारा अपना राशन छिपाकर रख लेती हैं। वहीं सारा के पास बचे हुए राशन के अलावा चुम बाकी घर का राशन स्टोर रूम में रख देती हैं। हालांकि उनके फैसले से नाराज कंटेस्टेंट स्टोर रूम से राशन निकालकर खाने लगते हैं।
इसके बाद बिग बॉस चुम को सही फैसला न ले पाने के कारण उन्हें टाइम गॉड के पद से हटा देते हैं। साथ ही, घरवालों को बताते हैं कि जितना राशन बचा है वहीं, उनके पूरे हफ्ते का राशन होगा। वहीं शो के नए प्रोमो में भी विवियन और अविनाश के बीच राशन को लेकर ही कहासुनी होते देखा जा रहा है।
विवियन सबको बिग बॉस राशन से निकलवाने के बारे में बताते हुए कहते हैं कि हम सारा राशन स्टोर रूम में रख देते हैं तो हो सकता है कि हमें डबल राशन मिल जाए।
इस पर अविनाश कहते हैं कि अब सबको महान बनना है। मैं नहीं सुन रहा किसी की। इसपर विवियन फिर राशन रखने की बात को आगे बढ़ाते हैं। तब रजत कहते हैं कि ये है कौन? फिर अविनाश विवियन से कहते हैं कि आप अपना इन्टेंशन सब पर थोप क्यों रहे हो? इसपर विवियन कहते हैं कि अगर तुझे लगता है कि थोप रहा हूं, तो मत फॉलो कर।
इस हफ्ते कौन होगा बेघर?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि इस बार कौन-कौन घर के सदस्य नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, चाहत पांडेय, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल हैं।
लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड के आधार पर टॉप 5 में पहले नंबर पर विवियन डीसेना हैं वहीं दूसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा, तीसरे नंबर पर चाहत पांडेय, चौथे नंबर पर रजत दलाल और पांचवें नंबर पर कशिश कपूर आ गई हैं। इस लिहाज से अगर एविक्शन हुआ था सारा आरफीन खान पत्ता घर से कट सकता है।

PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो