भारतीय किसान संघ : कार्यसमिति इकाई का गठन
बिलासपुर । आज रेस्टहाउस बिल्हा में भारतीय किसान संघ छग प्रदेश जिला बिलासपुर तहसील बिल्हा का कार्यसमिति इकाई का गठन किया गया। अध्यक्ष के रूप में उत्तम राय धौराभठा एवं मंत्री के रूप में टीकराम निर्णेजक परसदा का चयन किया गया आगे की सदस्यों की चयन प्रक्रिया अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बिल्हा तहसील के विभिन्न ग्रामों के महिला कृषक कार्यकर्ता बंधु एवं भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी