21 जून को भारत दौरे पर आएंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि हसीना 22 जून को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी।यूएस हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल और पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी समेत अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचेगा। अमेरिकी कांग्रेस ने इस महीने तिब्बत की स्थिति और शासन पर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक कानून पारित किया है, जिसमें दलाई लामा के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का बीजिंग से आह्वान किया है। प्रतिनिधिमंडल 18 और 19 जून को धर्मशाला में होगा।मैक्सिको की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बता दें कि वाहन में क्लाउडिया शीनबॉम मौजूद नहीं थी।

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक