बांग्लादेश के क्रिकेट स्टार मुश्फिकुर रहीम ने वनडे फॉर्मेट से लिया संन्यास
Mushfiqur Rahim: पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. वहीं, अब बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. मुश्फिकुर रहीम ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि अब वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. इससे पहले तकरीबन 3 साल पहले मुश्फिकुर रहीम ने T20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि, मुश्फिकुर रहीम टेस्ट फॉर्मेट में खेलते रहेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में नाकाम रही. बांग्लादेश को भारत के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
तमीम इकबाल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
मुश्फिकुर रहीम ने तकरीबन 19 साल पहले 2006 में जिम्बाव्बे के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला. बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम 274 वनडे खेले. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले क्रिकेटरों की फेहरिस्त में मुश्फिकुर रहीम टॉप पर काबिज हैं. इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मुश्फिकुर रहीम से ज्यादा रन तमीम इकबाल ने बनाए हैं. लिहाजा, किसी नए विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए मुश्फिकुर रहीम की कमी पूरी करना आसान नहीं होगा.
ऐसा रहा मुश्फिकुर रहीम का वनडे करियर
आंकड़े बताते हैं कि मुश्फिकुर रहीम ने 274 वनडे मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें उन्होंने 36.42 की एवरेज और 79.7 की स्ट्राइक रेट से 7795 रन बनाए. इस फॉर्मेट में मुश्फिकुर रहीम का बेस्ट स्कोर 144 रन रहा. इसके अलावा उन्होंने 9 शतक और 49 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया.

पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक