तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव...एक्शन में कांग्रेस
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में संतोषजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब संगठन और उन राज्यों के लिए रणनीति बनाने को लेकर काम में जुट गई हैं जहां चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी इस लेकर 24 जून से रणनीतिक बैठकें शुरू करने वाले हैं। इस रणनीति की शुरुआत पार्टी झारखंड के साथ करेगी। महाराष्ट्र के लिए पार्टी की रणनीतिक बैठक 25 जून को होगी और हरियाणा के नेताओं से 26 जून को मुलाकात होगी। जम्मू और कश्मीर के लिए रणनीतिक बैठक 27 जून को होगी। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव साल के आखिर में होने हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, अपने पक्ष में बने माहौल को आगे बढ़ाते हुए हम तीन राज्यों में होने वाले चुनावों में शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव वाले राज्यों के सीनियर नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक करने वाले हैं।
इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष वाई. एस. शर्मिला से अपने घर पर मुलाकात की। हाल ही में हुए चुनाव में हार के बाद आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को फिर से जीवित करने की जिम्मेदारी शर्मिला को सौंपी गई है।
महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिर में होने हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले चुनाव हो जाना चाहिए।

होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’