आर्यन खान ने निर्देशन को लेकर पहली बार की बात, कहा......
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख के बेटे आर्यन खान जल्द ही निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज का नाम स्टारडम है। हाल ही में बतौर निर्देशक वे खुलकर बात करते नजर आए।
निर्देशन में रखना पड़ता है एंगल का ध्यान
एक बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि एक फैशन क्रिएटिव और उद्यमी होने की तुलना में निर्देशक बनना कितना अलग है। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रचनात्मक रूप से दोनों काफी अलग हैं। उन्होंने बताया कि ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में वे विज्ञापन शूट करते हैं। साथ ही, फोटोशूट को भी देखते हैं, लेकिन जब लॉजिस्टिक्स की बात आती है वे इस मामले में उतना सक्रिय नहीं रहते। आर्यन ने आगे कहा कि एक निर्देशक के रूप में उन्हें हर विवरण, हर शॉट और हर एंगल पर ध्यान देना होता है।''
वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं ये सितारे
आर्यन एक फैशन ब्रांड भी लॉन्च कर चुके हैं, जिसका प्रचार उनके पिता शाहरुख खान करते हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज की बात करें तो स्टारडम के बारे में ज्यादातर जानकारियों को लोगों से गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीरीज में मोना सिंह अहम भूमिका में होंगी। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस वेब सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल की कैमियो भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। हालांकि, स्टारकास्ट को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
मैहर NH-30 पर बड़ा हादसा टला, चिंगारी से धधकी बस मिनटों में जलकर खाक
पलाश मुछाल की फिल्म में इस टीवी एक्टर की एंट्री, स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर चर्चा में रहे निर्देशक
जबलपुर हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, भ्रूण लेकर कोर्ट रूम पहुंचा याचिकाकर्ता
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा छत्तीसगढ़, कई जिलों में पारा 39°C तक पहुंचा