नई दिल्ली । भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला को 19 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में अपने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय खेल प्रतियोगिता के पिछले दो संस्करणों में मिले अनुभव के बाद, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अनीश ने साल 2018 के एशियाई खेलों के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
अनीश ने कहा कि यह मेरे लगातार तीसरे एशियाई खेल होंगे, और उन सभी अनुभवों के साथ, मैं इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। अनीश ने कहा कि हालांकि वह अभी 24 साल के हैं, लेकिन अभी उनका खेल जीवन काफी लंबा है। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों ट्रेनिंग कैंप पूरे हो चुके हैं और सब कुछ तैयार है।
वहीं शूटिंग के दिग्गज और कई बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज जसपाल राण पर लिखी किताब को लेकर उन्होंने कहा कि आज जसपाल की किताब मैवरिक जसपाल का लॉन्च एक बहुत ही भावुक पल था। यह किताब निश्चित रूप से उनके सफर और उनकी विरासत को सामने लाती है। मुझे यकीन है कि इससे देश के युवा खिलाड़ियों और आने वाले सभी एथलीट्स को बहुत प्रेरणा मिलेगी।