पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- यूक्रेन युद्ध खत्म करने का शानदार आइडिया
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों की खुलकर सराहना की है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंधों के बावजूद पीएम मोदी लगातार इस संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की बात उठाते रहे हैं।
पुतिन ने की पीएम मोदी के निष्पक्ष रुख की तारीफ
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिनके पास इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर बेहतरीन विचार हैं। पुतिन के अनुसार, पीएम मोदी एक ऐसा सर्वमान्य समाधान निकालने के इच्छुक हैं जो संघर्षरत दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी इस मामले में पूरी तरह निष्पक्ष रुख अपनाते हैं और हमेशा बातचीत के जरिए शांति बहाली के पक्षधर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
भारत का सैद्धांतिक और मानवीय दृष्टिकोण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह स्पष्ट किया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत का रुख हमेशा से पूरी तरह सैद्धांतिक और मानवीय रहा है। हाल ही में एक मीडिया साक्षात्कार के दौरान पीएम मोदी ने रेखांकित किया था कि भारत के इसी संतुलित और शांतिपूर्ण रुख की सराहना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों ही खुले तौर पर करते हैं।

राशिफल 10 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
धान की जगह सन की खेती, लैलूंगा के किसानों ने बदली खेती की राह
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना
आगर में 3800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विष्णु भैया के सुशासन में महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश