रूस और यूक्रेन के आपातकालीन ऐप हैक, साइबर हमले से मची हलचल
मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध अब डिजिटल दुनिया में भी एक नया और खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। दोनों देशों के आधिकारिक आपातकालीन चेतावनी सिस्टम पर साइबर हमला हुआ, जिसके बाद नागरिकों के मोबाइल फोन पर परमाणु हमले और रेडिएशन के खतरे से जुड़े फर्जी अलर्ट संदेश भेजे गए। इस घटना से आम जनता में भारी भ्रम और घबराहट फैल गई, हालांकि अधिकारियों ने तुरंत स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि परमाणु या रेडिएशन का कोई वास्तविक खतरा मौजूद नहीं था।
यूक्रेन के एयर अलर्ट ऐप से भेजे गए फर्जी संदेश
1 नवंबर की रात यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई क्षेत्रों में नागरिकों के मोबाइल फोन पर असामान्य अलर्ट आने लगे। ये चेतावनी संदेश यूक्रेन के आधिकारिक एयर अलर्ट ऐप के जरिए भेजे गए थे, जिसका उपयोग आमतौर पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की सूचना देने के लिए किया जाता है। इस बार संदेशों में रेडिएशन के खतरे, केमिकल अटैक और रूस की परमाणु क्षमता से लैस ओरेश्निक हाइपरसोनिक मिसाइल से हमले की चेतावनी दी गई थी। यूक्रेन की वायुसेना ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि ऐप के साथ दुश्मन ताकतों द्वारा छेड़छाड़ की गई है।
रूस के आपातकालीन ऐप पर भी साइबर स्ट्राइक
यूक्रेन में हुए हमले के कुछ ही घंटों बाद रूस के आपातकालीन परिस्थिति मंत्रालय के मोबाइल ऐप को भी हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने की खबर आई। रूस में भी नागरिकों को ऐसे फर्जी मैसेज मिले, जिनमें दावा किया गया था कि देश के सभी हिस्सों को लक्षित कर परमाणु मिसाइलें दागी जा चुकी हैं और लोगों को तीन हफ्तों का भोजन जुटाकर बेसमेंट में शरण लेने की सलाह दी गई। यूक्रेन समर्थक हैकिंग समूह 'अतेश' ने रूस के ऐप पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
डिजिटल युद्ध का बढ़ता दायरा
तकनीकी जानकारों के अनुसार हैकर्स ने संभवतः एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) में सेंध लगाकर इन प्रणालियों तक अपनी पहुंच बनाई। यद्यपि दोनों देशों ने एक-दूसरे से जुड़े हैकर समूहों पर आरोप लगाए हैं, परंतु इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि आधुनिक संघर्ष केवल युद्ध मैदान तक सीमित न रहकर डिजिटल और साइबर प्रणालियों को भी प्रमुख हथियार बना चुका है।

हवाई सफर में नई तकनीक, चीन का इलेक्ट्रिक विमान 19 यात्रियों को ले जाने में सक्षम
अब मेट्रो स्टेशन पर भी खोल सकेंगे दुकान, जानें आवेदन से लेकर किराये तक की जानकारी
छत्तीसगढ़ से CRPF की पूरी बटालियन हटने पर उठे सवाल, मणिपुर में 1000 जवान तैनात
कांग्रेस की गैरमौजूदगी पर भड़की बीजेपी, आदिवासी समाज के प्रति नफरत का लगाया आरोप
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर संजीव की अदालत से गुहार
छठ महापर्व पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
रूस-यूक्रेन जंग पर बड़ा अपडेट, अमेरिका ने यूरोप और मॉस्को के बीच सीधा संवाद शुरू कराने की पहल की