ग्वालियर में करवाचौथ के दिन खूनी वारदात, पति पर पत्नी की हत्या का आरोप
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से करवाचौथ के पावन पर्व पर एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में पारिवारिक कलह के चलते एक पति ने करवाचौथ के दिन ही अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव की लोहे की भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पारिवारिक कलह और अवैध संबंध की आशंका
पड़ोसियों और परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका के पति आनंद श्रीवास्तव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। शुरुआती पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके पीछे अवैध संबंधों का संदेह भी बताया जा रहा है। बच्चों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय माता-पिता कमरे के अंदर झगड़ रहे थे और उन्होंने बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।
लव मैरिज का था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधु और आनंद ने प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। काम के सिलसिले में पति अक्सर बाहर रहता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कलह और ज्यादा बढ़ गई थी। एक ही दिन में हुई इस घटना से इलाके में मातम और डर का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में मोरारी बापू की कथा का किया श्रवण
स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहर सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
प्रदूषण में गिरावट के बाद बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में GRAP-3 खत्म
CM मोहन यादव की घोषणा, सफाई कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सत्यजीत तांबे का रोहित पवार पर पलटवार, फडणवीस पर लगाए आरोपों को नकारा
वाराणसी के घाटों पर क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीप? जानिए देव दीपावली का धार्मिक महत्व